Surprise Me!

Masaurhi की Savita Devi को राष्ट्रपति भवन से न्योता, किस काम के लिए मिलेगा सम्मान | वनइंडिया हिंदी

2025-08-05 7 Dailymotion

पटना (Patna )जिले के मसौढ़ी (Masaurhi) में रहने वाली सविता देवी (Savita Devi) आज पूरे बिहार (BIHAR) के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। इन्हें 15 अगस्त की शाम राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के साथ रात्रिभोज (डिनर) का न्योता मिला है। वनइंडिया ने उनसे खास बातचीत की... आपको बता दें कि सविता देवी (Savita Devi)की जिंदगी में मुश्किलें बहुत पहले से शुरू हो गई थीं। शादी से पहले डॉक्टर की लापरवाही की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। एक साधारण परिवार में विवाह हुआ, जहां पति मजदूरी करते थे और कच्चे मकान में मुश्किल हालातों के बीच परिवार का गुजारा होता था।आर्थिक तंगी के बावजूद सविता देवी (Savita Devi)ने कभी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के सपने नहीं छोड़े।जब बेटा थोड़ा बड़ा हुआ और जिंदगी में थोड़ी स्थिरता आई, तो पति का साथ छूट गया।यह समय उनके जीवन की सबसे कठिन घड़ी थी। लेकिन वे टूटी नहीं, जीविका' से जुड़कर उन्होंने खुद को फिर से खड़ा किया।‘जीविका’ के साथ मेहनत करते हुए उन्हें सीआरपी (Community Resource Person) की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वे नगर परिषद, मसौढ़ी में बैठने का मौका मिला यहीं से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने ना सिर्फ खुद इसका लाभ लिया बल्कि 20 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को भी इस योजना से जोड़कर उन्हें पक्की छत दिलाई।

सविता देवी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी....चाहे राशन कार्ड हो, स्वास्थ्य बीमा या पेंशन योजना, उन्होंने हर स्तर पर जरूरतमंदों को रास्ता दिखाया। उनके इस जन-कल्याणकारी काम को समाज ने सराहा, और अब देश भी उन्हें सलाम कर रहा है।इसी सम्मान में सविता देवी (Savita Devi)को राष्ट्रपति भवन में डिनर का न्योता मिला है। सविता देवी की ये यात्रा हमें सिखाती है कि अगर हौसला और नीयत मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती।

#RashtrapatiBhavan #PresidentOfIndia #DroupadiMurmu #NarendraModi #PMAY #SaritaDevi #Pmmodi #dinner #bihar #panta #Masaurhi #Masaurhinagarparishad #cmnitishkumar #biharnews #pantaladysavitadevi

Also Read

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह, क्‍या कुछ बड़ा होने वाला है? :: https://hindi.oneindia.com/news/india/pm-modi-and-amit-shah-reached-rashtrapati-bhavan-to-meet-draupadi-murmu-is-something-big-going-to-h-1354599.html?ref=DMDesc

एम्स-भुवनेश्वर ने ओडिशा और आसपास के राज्यों का विश्वास अर्जित किया है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू :: https://hindi.oneindia.com/news/india/aiims-bhubaneswar-gains-trust-odisha-neighbouring-states-011-1339743.html?ref=DMDesc

विवि में बालिका छात्रावास की स्थापना का निर्णय महिलाओं की उच्च शिक्षा में बहुत बड़ा योगदानः राष्ट्रपति :: https://hindi.oneindia.com/news/gorakhpur/president-of-india-droupadi-murmu-news-mgug-mahayogi-gorakhnath-university-news-up-1329813.html?ref=DMDesc



~CO.360~HT.408~ED.276~